मौसम शुष्क

Weather Alert: हरियाणा में मौसम का बड़ा अपडेट: ठंड की वापसी और बारिश का अलर्ट!

हरियाणा

Haryana हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 8 और 9 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड एक बार फिर लौट रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तेज हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी दिनों में मौसम प्रभावित हो सकता है।

हरियाणा के 3 शहर कोल्ड डे से बेहाल:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिन के तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन

हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। राजस्थान के सीकर में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Whatsapp Channel Join

मौसम पूर्वानुमान: 25-26 दिसंबर को हरियाणा में रहेगा खुश्क, 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना

हरियाणा में तापमान का अनुमान

  • अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
  • मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव।
  • पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है।
  • हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रह सकता है।
Haryana में मौसम का मिजाज: 10 जनवरी तक खुश्क रहेगा मौसम, रात्रि तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ठंडी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

8-12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव:

आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 12 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश होगी। इससे हरियाणा में भी मौसम प्रभावित हो सकता है।

हरियाणा में 8-9 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जो फसलों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

अन्य खबरें