chikoo benefites

Chikoo Benefites : गर्मियों में करें चीकू का सेवन, होंगे इतने फायदे

Health

Chikoo Benefites : गर्मियों में मार्केट में आपकों चीकू बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। इन दिनों मार्केट में काफी सस्ते दामों में उपलब्ध होता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। मुख्य रुप से चीकू में कैल्शियम, डायट्री फाइबर, विटामिन सी जैसे कई जरुरी पोषक तत्व होते है जो कि आपकी कई परेशानियों को कम कर सकते है। आइए जानते है गर्मियों में चीकू का सेवन करने से स्वास्थय को होने वाले फायदे क्या है?

चीकू का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यह विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है। इसके साथ ही इसमें पॉलीनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। जिससे आपके शरीर की कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। चीकू एक ऐसा फल है जिसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रुप से कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते है। इससे आपकी कमजोर हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। अगर आपक नियमित रुप से चीकू का सेवन करते है तो इससे हड्डियों के स्वास्थय को बेहतर किया जा सकता है।

चीकू में डायट्री फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है जिससे आफके गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। यह आंतों में होने वाली गड़बड़ी को इन्फेक्शन को कम कर सकता है। चीकू में कई तरह के विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और डायट्री फाइबर होते है। जिससे आप अपनी स्किन पर चमक ला सकते है। इसके अलावा यह विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स होता है।

अगर चीकू के अर्क को अपने चेहरे पर लगाते है, तो इससे आपके चेहरे की चमक अच्छी हो सकती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन ए, विटामिन बी मिलता है। इसका एंटी-कैंसर गुण आपके शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है।

ये भी पढ़िए