Health : हम लोग चाहे कितने भी मोडर्न हो जाएं लेकिन एक चीज ऐसी है जो हमारे घरों में कभी बंद नहीं होगी और वो है आयुर्वेदिक दवा से इलाज करना या जड़ी-बुटीयों के सेवन से खुद को हेल्दी रखना इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे गिलोय के बारे में।
देखिए गिलोय कई पोषक तत्वों से भरी एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता है। गिलोय में मौजूद गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरिन और टीनोस्पोरिक एसिड जैसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं गिलोय में आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक और मैगनीज की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
बता दें कि ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते है। लेकिन जब आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पहले ही जूझ रहे हों तो आपको गिलोय के सेवन में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए। देखिए गिलोय को पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जान लीजिए कि गर्मियों में ये पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को बढ़ा सकता है।

दरअसल गर्मियों में गिलोय के सेवन से आपको कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। कुछ सिचूएश्ंस में गिलोय का सेवन आपको पेट में जलन जैसा एक्सपीरिएंस भी कर सकती है। ऐसे में गिलोय के सेवन से अपच की समस्या में इजाफा हो सकता है और नतीजन पेट में दर्द और मरोड़ की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके गर्मियों में गिलोय का सेवन करने से बचे साथ ही
आपको बता दें कि गिलोय का सेवन ब्लड शुगर से ग्रस्त लोगों के लिए भी नुकसानदायक होता है क्योंकि ये इस समस्या को और भी बढ़ा सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों को गिलोय के सेवन से पूरी तरह से बचना चाहिए। क्योंकि गिलोय आपके ब्लड शुगर लेवल को और भी ज्यादा प्रभावित कर सकता है। दरअसल होता यूं है कि गिलोय ब्लड शुगर लेवल को काफी कम कर देता है जिसके कारण आपको लो ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही गिलोय का सेवन करना चाहिए।

सबसे जरूरी बात यह है कि गिलोय का सेवन प्रेग्नेंसी या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए। गिलोय उनके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है इस दौरान गिलोय के सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि गिलोय उनके लिए काफी फायदेमंद होता है जो लोग एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे होते हैं। गिलोय के पत्तों से बना जूस शरीर में खून की कमी जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।
जान लें कि गिलोय के जूस में आधा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही पीलिया जैसी बीमारी में भी गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए गिलोय की पत्तियों को सूखा लें और उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण के सेवन से आपको पीलिया दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप गिलोय की दो-तीन पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें और उसको पीएं या फिर आप गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें और आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाएं। ऐसा करने से आप पीलिया से जल्दी ठीक हो सकते हैं।







