Threat of new mysterious epidemic

Gurugram : नई रहस्यमयी महामारी का खतरा, China में फैलती बीमारी पर भारत में Advisory जारी, राज्यों को ऑक्सीजन और दवाएं तैयार रखने के निर्देश

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर हरियाणा

कोरोना महामारी के बाद चीन में रहस्यमय तरीके से बढ़ रहे निमोनिया के मामले ने एक बार फिर से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। जिसको देखते हुए भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना जैसी गाइड लाइंस का पालन करने की हिदायत दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारी के उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी है। वरिष्ठ स्तर पर एचआर, अस्पताल के बिस्तर, इन्फ्लूएंजा के लिए दवाएं और टीके, चिकित्सा, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, परीक्षण किट और अभिकर्मकों, ऑक्सीजन संयंत्रों और वेंटिलेटर की कार्यक्षमता, स्वास्थ्य सुविधाओं में संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

चीन

चीन में बढ़ रही इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है। चीन में फैल रही यह बीमारी बच्चों को अपना शिकार बना रही है। इस बीमारी के चपेट में ज्यादातर स्कूली बच्चे आ रहे हैं। इसका ज्यादा प्रभाव उत्तर चीन में देखने को मिल रहा है। यह बीमारी कितनी खतरनाक है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उत्तर चीन में इसके फैलते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही अधिकतर स्कूलों पर ताला लटका दिए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

चीन 2

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का यह भी कहना है कि इस समस्या से घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन हां अलर्ट रहने की जरूरत अवश्य है। मंत्रालय के अनुसार राज्य सरकारें सभी तरह के बुखार की मॉनिटरिंग करें। विशेष रूप से बच्चों और किशोरों में बुखार के मामलों पर निगरानी रखने की विशेष जरूरत है। मंत्रालय की ओर से सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इलनेस यानि SARI के मामलों को राज्यों में मौजूद वायरस रिसर्च लैब से शेयर करने को कहा गया है।

चीन 3

वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि चीन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांस से जुड़ी एक बीमारी फैलने की जानकारी दी थी। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी च‍िंता जाह‍िर करते हुए चीन से इस बीमारी से जुड़ी जानकारी मांगी है। रहस्यमयी बीमारी के चलते चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील के दायरे में सभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक अस्पताल में रोजारा करीब 1200 मरीज एमरजेंसी में पहुंच रहे हैं।

चीन 5

प्रो-मेड नाम के एक सर्विलांस प्लेटफॉर्म ने चीन में निमोनिया को लेकर दुनियाभर में अलर्ट जारी किया है। यह प्लेटफॉर्म इंसानों और जानवरों में फैलने वाली बीमारियों की जानकारी रखता है। बता दें कि प्रो-मेड ने कोरोना को लेकर भी दिसंबर 2019 में एक अलर्ट जारी किया था। प्रो-मेड की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस बीमारी ने कब फैलना शुरू किया। प्लेटफॉर्म ने यह भी नहीं बताया कि यह बीमारी सिर्फ बच्चों तक सीमित है या युवाओं और बुजुर्गों को भी अपनी चपेट में ले रही है।

चीन 4