Know why cabinet resignation was necessary?

Haryana Politics : हरियाणा में शीर्ष पद पर बदलाव के जरिए BJP ने दिए कई Message, जानिए क्यों जरूरी था Cabinet का इस्तीफा?, एक तीर से लगाए कई निशानें

गुरुग्राम देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Haryana Politics : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के शीर्ष पद पर बदलाव के जरिए कई मैसेज दिए हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद पूरी कैबिनेट के लिए इस्तीफा देना जरूरी हो गया था, क्योंकि उस कैबिनेट में जननायक जनता पार्टी से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य दुष्यंत चौटाला को सरकार से बाहर करने का था।

गौरतलब है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पर आसीन रहे दुष्यंत चौटाला से रिश्ता तोड़कर भाजपा ने हरियाणा में एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। इतना ही नहीं, भाजपा ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर हरियाणा में गैर जाट की राजनीति करने का संदेश दिया है। साथ ही हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। राज्य में गैर जाट 80 फीसदी और जाट समुदाय 20 प्रतिशत है। माना जा रहा है कि अब दुष्यंत चौटाला के अलग लोकसभा चुनाव लड़ने से जाट वोट बंट जाएंगे।

दुष्यंत 11 2

उधर हरियाणा में भाजपा से राहें जुदा होने के बाद दुष्यंत चौटाला का बयान भी सामने आया। उनका कहना है कि मुझे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया, इसको लेकर मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। सीमित समय और संख्या के साथ हमने दिन-रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए कार्य किए हैं। हमने हरियाणा के हर वर्ग और हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाए हैं।

Whatsapp Channel Join

नायब 13 1

वहीं हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन टूटने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के पास ही बहुमत है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। कुल सीटों में से भाजपा के पास खुद के 41 विधायक हैं। इनके अलावा 7 निर्दलियों में से 6 विधायकों का भाजपा को समर्थन है। वहीं एक हलोपा का विधायक भी भाजपा को समर्पित है। ऐसे में भाजपा के पास कुल विधायकों की संख्या 48 हो चुकी है। वहीं हरियाणा में बहुमत साबित करने के लिए 46 सीटें होना जरूरी है। इसी राह पर चलते हुए नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप चुके हैं।

बैठक 3 4

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रदेश में भाजपा-जजपा का गठबंधन मंगलवार को टूट चुका है। ऐसे में मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मंगलवार शाम को मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। अब नई सरकार ने बुधवार 13 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा का सेशन बुलाया है। इसमें नई सरकार को फ्लोर टेस्ट देना होगा।

बैठक 4 2

हरियाणा की नई सरकार ने बुलाया विधानसभा का सेशन, देना होगा फ्लोर टेस्ट

बता दें कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। यह पांचों मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सरकार की कैबिनेट में भी शामिल थे।

नई सरकार 1 2

नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा गया है। जिसके बाद मंगलवार शाम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद और 5 कैबिनेट मंत्रियों ने पद की शपथ ली। वहीं बताया जा रहा है कि अब नई सरकार ने शपथ लेने के एक दिन बाद ही विधानसभा का सेशन बुला लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें हरियाणा की नई सरकार को फ्लोर टेस्ट देना होगा।

नायब सैनी 12 2

इस बार बड़ी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का वादा, 28 साल का अनुभव

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सैनी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर 100 फीसदी खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करवाएगी।

बैठक 1 4

बता दें कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्तूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं नायब सैनी के लिए पैरवी की थी। बता दें कि नायब सिंह सैनी को संगठन में काम करने का 28 साल अनुभव है। वह जिला महामंत्री पद से लेकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

नायब सैनी 14 1