Delhi

Delhi में किस पार्टी की बनेगी सरकार, एग्जिट पोलों ने बढ़ाई BJP-AAP की टेंशन, क्या कहते हैं जानिए अलग-अलग एग्जिट पोल?

दिल्ली देश बड़ी ख़बर हरियाणा

Delhi विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले 11 एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें 9 पोलों में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि 2 पोलों में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, भाजपा को 39 सीटें, AAP को 30 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलती नजर आ रही है। इसके साथ ही JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने की संभावना है।

क्या भाजपा की होगी वापसी?

अगर भाजपा को बहुमत मिलता है, तो वह 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में लौटेगी। 1993 में भाजपा ने 49 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद पार्टी को सत्ता में लौटने का मौका नहीं मिला। इस बार भाजपा की ओर से पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना और सुषमा स्वराज के परिवार के सदस्य भी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत पर चर्चा हो रही है।

Whatsapp Channel Join

वोटिंग का प्रतिशत और नतीजे

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम तक 57.70% वोटिंग हो चुकी थी, और अंतिम आंकड़े अब तक नहीं आए हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जबकि सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है।

अलग-अलग एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

एग्जिट पोलभाजपाAAPकांग्रेस
मैट्रिज35-4032-370-1
पीपुल्स इनसाइट40-4425-290-1
पीपुल्स पल्स51-6010-190-0
जेवीसी पोल्स39-4522-310-2
पी मार्क39-4921-310-1
चाणक्य स्ट्रैटजीज39-4425-282-3
पोल डायरी42-5018-250-2
डीवी रिसर्च36-4426-340
वीप्रिसाइड18-2346-520-1
माइंड ब्रिंक21-2544-490-1
एसएएस38-4127-301-3
पोल ऑफ पोल्स39301

अगर एग्जिट पोल सही साबित हुए, तो भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि, AAP भी मजबूत टक्कर दे रही है। वोटिंग के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं, और 8 फरवरी को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी।

अन्य खबरें