37th Surajkund Fair

Faridabad में 37वां सूरजकुंड मेला आज से शुरु, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्धाटन

देश धर्म फरीदाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद के सूरजकुंड का दौरा करेंगी। उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद यहां 37वें सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का उद्धघाटन किया। मेले का समापन 18 फरवरी को होगा। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे है। बड़े और छोटे दोनों मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चे भी प्रस्तुति देंगे।

हरियाणा पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा के अनुसार शुक्रवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्ध्घाटन करेंगी। विभाग ने दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक, सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरासत और पर्यटन मंत्री कंवर पाल, बिजली और भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सभी मुख्य रुप से मौजूद रहेंगे।

President Draupadi Murmu

दलेर मेंहदी समां बांधेगे

Whatsapp Channel Join

चौपाल पर पंजाब का भांगड़ा, आसाम का बिहू, बरसाना की होली, हिमाचल का जमकड़ा, हाथ की चक्की के अलावा मैथिली ठाकुर का भक्ति संगीत, पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन का सूफी संगीत, गीता राबड़ी का शास्त्रीय गुजराती लोकसंगीत, पूर्वात्तर राज्यों का बैंड, अतरराष्ट्रीय फ्यूजन, गायक कैलाश खेर, दलेर मेंहदी का पॉप प्रदर्शन के अलावा गुजरात के लोककलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध रखेंगे।

ये रहेगी टाइमिंग

सूरजकुंड मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। यहां मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें देश-विदेश के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों की भी प्रस्तुति रहेगी। बच्चों के लिए रोजाना विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सोमवार से शुक्रवार के दिन पर्यटकों को टिकट के लिए 120 रूपए खर्च करने होंगे जबकि वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को टिकट की कीमत 180 रुपये रहेगी।

1675405690SURAJKUND MELA min

46 देशों के शिल्पकार और लोक कलाकार प्रतिभा दिखाएंगे

मेले में करीब 46 देशों के शिल्पकार और लोककलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। तंजानिया, बोत्सवाना, काबो, वर्डे, कोमोरोस, इथियोपिया, इस्वातिनी, घाना, गिनी, बिसाऊ, केन्यां, मेडागास्कर, माली, मोजाम्बिक, नामीबिया, अल्जीनिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, बेलारुस, कांगों, डेमिनिकन, मिस्त्र, अफगानिस्तान, नेपाल, रुस व श्रीलंका आदि देश शिरकत करेंगे।

इस बार सेल्फी प्वाइंट भी

हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए सूरजकुंड मेला परिसर में खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। उत्तराखंड गेट के पास इस सेल्फी प्वाइंट को आकर्षक रूप दिया गया है। इसके अलावा, छोटी चौपाल को भी खूबसूरत रूप दिया जा रहा है।

पूर्वोत्तर राज्यों की सैकड़ों साल पुरानी विरासत के दीदीर होंगे

2c4 7

पूर्वोत्तर राज्यों आसाम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के राज्यों की एक हजार साल पुरानी विरासत के दीदार अष्टलक्ष्मी आभा के साथ होंगे। इन राज्यों की लोककलाएं, हस्तशिल्प कलाएं व्यंजन और प्रदर्शनी एक जोन में दिखाई देगी। चौपाल पर कलाकारों का धमाल होगा। करीब 108 शिल्पकार और 80 लोक कलाकार आएंगे।