➤ मेष, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को आर्थिक और कार्यस्थल पर सफलता के संकेत
➤ वृश्चिक राशि को आज निवेश और खर्च के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह
➤ संचार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आज अधिकांश राशियों को बनाएगी ऊर्जावान
5 अगस्त 2025 को सावन पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से होते हुए वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिस पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि पड़ रही है। यह खगोलीय स्थिति कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्य में सफलता और मानसिक मजबूती का संकेत दे रही है, जबकि कुछ को विवेक और संयम से निर्णय लेने की सलाह दी गई है। आइए जानें आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
आज नया निवेश करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं
वृषभ राशि
रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। स्वास्थ्य के लिए योग और संयमित आहार जरूरी है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: मैरून
उपाय: तुलसी पर जल अर्पित करें
मिथुन राशि
कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। साझेदारी में लाभ के योग हैं। पारिवारिक विवाद भी सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें
कर्क राशि
आज रचनात्मकता निखरेगी। आर्थिक रूप से सुधार होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर में कपूर जलाएं
सिंह राशि
दिन भर उर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं
कन्या राशि
स्वास्थ्य में सुधार और रिश्तों में मिठास के संकेत हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें
तुला राशि
आज नई शुरुआत के योग हैं। प्रभावशाली संवाद से कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं
वृश्चिक राशि
धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। आज आत्मनिरीक्षण करें और लक्ष्य निर्धारण करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: लाल वस्त्र का दान करें
धनु राशि
साहसी निर्णय लेने का दिन है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: नीला
उपाय: पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें
मकर राशि
आज आप नवीन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
कुंभ राशि
पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। आर्थिक निर्णयों में संयम जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं
मीन राशि
कड़ी मेहनत से अच्छा फल मिलेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: जल में काले तिल प्रवाहित करें