Skip to content
Tuesday, March 03, 2026
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’
CITY TEHELKA LOGO

City Tehelka

Online News Portal in Haryana

realtime-news-city-tehelka
  • देश
  • विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • वीडियो
  • राजनीति
  • खेल
  • पंचांग एवं राशिफल
  • Contact us
site mode button
Breaking News

Breaking News : कांग्रेस का ऐलान नहीं बनाएंगे सरकार, राजभवन को सौंपे पत्र में क्या लिखा ?

राजनीति पंचकुला
May 10, 2024May 10, 2024Ravinder

Breaking News : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार पर संकट के बीच हलचल का दौर जारी है। कांग्रेस विधायक दल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी हरियाणा में सरकार नहीं बनाएगी, बल्कि सरकार के पास बहुमत नहीं होने पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इसमें एक दिन की देरी भी घातक साबित हो सकती है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जेड प्लस सिक्योरिटी हटाने की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी मशीनरी का दुरपयोग कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस विधायक दल शुक्रवार को उपनेता आफताब अहमद की अगुआई में चंडीगढ़ राजभवन पहुंचा, लेकिन यहां राज्यपाल से नेताओं के साथ मुलाकात से पहले निकल गए। कांग्रेस को राज्यपाल से मुलाकात का समय नहीं मिला था। वहीं इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद और चीफ व्हिप बीबी बत्रा ने राजभवन में अपना ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि वह अब सरकार नहीं बनाएंगे, बल्कि सरकार के पास बहुमत नहीं होने पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। वहीं हरियाणा में अल्पमत में आई सरकार को बचाने के लिए भाजपा ने नया प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा के सूत्रों की मानें तो सरकार को गिरने से रोकने के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 3 बागी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें देवेंद्र बबली, रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस 4

कांग्रेस नेता आफताब अहमद का आरोप है कि भाजपा वर्ष 2019 से ही विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस ने जजपा, इनेलो और समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायकों के साथ राज्यपाल के नाम अपना पत्र सौंप दिया है। अब उनका फर्ज बनता है कि वह भी अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएं। आफताब ने कहा कि भाजपा को अब सत्ता में बना रहने का नैतिक अधिकार नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के 30 विधायकों की परेड की बात है तो राज्यपाल निर्देश करें, पार्टी अपने विधायकों को उनके सामने पेश करने के लिए तैयार है। भाजपा के पास विधायकों की संख्या घटने के बाद 43 बची है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर सरकार को भी अपना त्याग पत्र दे देना चाहिए। राज्यपाल का कर्तव्य बनता है कि वह प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करें। इसके बाद जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएं, ताकि जनता अपने विचार को वोट के माध्यम से प्रस्तुत कर सके।

Whatsapp Channel Join

वहीं सूत्रों की मानें तो कल वीरवार को पानीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक में रणनीति तैयार की गई है। जिसमें यह चर्चा की गई कि अगर फ्लोर टेस्ट या अविश्वास प्रस्ताव आता है तो फिर विपक्ष के गणित को फेल करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा में भाजपा के ही स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता हैं तो तीनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद हरियाणा विधानसभा में 88 में से 85 विधायक बचेंगे और भाजपा का समूचे विपक्ष से एक विधायक ज्यादा हो जाएगा।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सवाल हमारा सरकार बनाने का नहीं है, सरकार के लिए सिर्फ 3 महीने ही बचे है। सवाल यह है कि अब सरकार अल्पमत में है। भाजपा नंबर साबित करें, विधायकों की परेड कराएं। उन्होंने दावा किया कि अभी 45 विधायक सरकार के खिलाफ हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दिल्ली में कहा कि भाजपा सरकार बचाने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग कर सकती है, इसलिए फ्लोर टेस्ट होना चाहिए। सरकार को बहुमत साबित करना चाहिए। यदि नहीं करते हैं तो राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। राष्ट्रपति शासन लगेगा तो हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होगी।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। अभी 2 सीटें खाली हैं। मौजूदा वक्त में 88 विधायक हैं। भाजपा के पास 40 अपने, 2 निर्दलीय और 1 हलोपा विधायक को मिलाकर 43 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के पास 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो और 4 निर्दलीय विधायक यानि कुल 45 विधायक माने जा रहे हैं। जजपा के 6 विधायक अभी बागी हो चुके हैं। अगर उनमें से 3 विधायक इस्तीफा दे दें तो भाजपा के पास तो 43 विधायक ही रहेंगे, लेकिन विपक्ष के पास 42 विधायक ही रह जाएंगे। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत हो जाएगा।

अन्य खबरें

बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में

बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में

स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी

स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी

‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्‍द,  जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्‍द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा

पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Tagged BREAKING NEWSCongress announces will not form governmentHaryana Lok Sabha Elections 2024haryana politicsWhat did Congress leaders write in the letter submitted to Raj Bhavan?

Post navigation

Narnaul में मौसम हुआ ठंडा, बारिश के साथ गिरे ओले
हमने BJP को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं, Abhay Chautala को जीतवाने के लिए दिया support : Gurnam Singh Chaduni

Related Posts

full232822

कृषि एवं किसान कल्याण Mantri ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, Mela-2023 के शुभारंभ हेतु दिया निमंत्रण

September 30, 2023October 1, 2023Ravinder
Arvind Kejriwal's custody extend - 3

Delhi चुनाव में हार के बाद केजरीवाल का पहला बयान आया सामने

February 8, 2025February 8, 2025Swati
chandigarh police

Chandigarh : पुलिस ने कैमरा इस्तेमाल कर पिछले वर्ष 410 अपराधियों को पकड़ा, वाहन चोरी, स्नैचिंग और लूटपाट घटनाओं में थे शामिल

December 30, 2023December 30, 2023Ravinder

Follow us on Google & Whatsapp

Google News Whatsapp-Channel
Cygnus Maharaja Aggarsain Hospital Panipat

Cricket LIVE

Live Cricket Scores
kabir aushadhalya

अपना शहर चुने

  • पानीपत
  • पंचकुला
  • सोनीपत
  • रोहतक
  • फरीदाबाद
  • यमुनानगर
  • गुरुग्राम
  • कुरुक्षेत्र
  • हिसार
  • करनाल
  • अंबाला
  • रेवाड़ी
  • जींद
  • नूंह
  • महेंद्रगढ़
  • फतेहाबाद
  • चंडीगढ़
  • सिरसा
  • भिवानी
  • पलवल
  • कैथल
  • झज्जर
  • चरखी दादरी

Links

  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Privacy Policy
  • हरियाणा व देश की पल-पल की खबरों के लिए इंस्टॉल करें ‘सिटी तहलका एप’

RECENT NEWS

  • बडी खबर सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर कई आएंगे लपेटे में 1

    बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में

    1 month ago1 month agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 89

    स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 87

    ‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्‍द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 86

    पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan
  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 85

    6 months ago6 months agoAkhil Mahajan

Our Other DIvisions

  • Dharm Karm
  • Sehat Tehelka
  • City Tehelka Haryana
  • City Tehelka Sonipat
  • City Tehelka Karnal
  • UP Tehelka
  • Delhi Tehelka
  • Punjab Tehelka
  • city-tehelka-footer-logo

    Social Media

    Download The App

    city-tehelka-android-app-icon city-tehelka-apple-app-icon

    Trending Topics

    एक देश एक चुनाव
    डॉ भीमराव आंबेडकर
    किसान आंदोलन
    बांग्लादेशी हिन्दुओं पर अत्याचार
    ट्रम्प की वापसी
    ट्रुइडो का डर
    दिल्ली विधानसभा इलेक्शन
    संविधान संशोधन


    Copyright Disclaimer : The content published on this news website is for informational purposes only. We strive to ensure accuracy and reliability, but we cannot guarantee completeness or timeliness. The views expressed by contributors and commenters are their own and do not necessarily reflect the views of the website or its affiliates.

    Bollywood Tehelka

  • Bollywood News Hindi
  • Bollywood Stars
  • Top Cinema Stories
  • Bollywood Special News
  • Movies Review
  • Web Series Review
  • Latest Bollywood News
  • Top Bollywood News
  • Cricket Tehelka

  • ICC Men World Cup
  • ICC Women World Cup
  • IPL Men
  • IPL Women
  • Under 19 Men
  • Under 19 Women
  • Ranji Trophy
  • Vijay Hazare Trophy
  • Syed Mushtaq Ali Trophy
  • Other Domestic Trophy
  • Sports Tehelka

  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Badminton
  • Kabaddi
  • Tennis
  • Athletics
  • Wrestling
  • Boxing
  • Shooting
  • Chess
  • Health

  • Ayurvedic Tips
  • Desi Nuskhe
  • Skin Care Tips
  • Hair Care Tips
  • Face Care Tips
  • Yoga
  • Haryana Tehelka

  • Ambala
  • Bhiwani
  • Charkhi Dadri
  • Faridabad
  • Fatehabad
  • Gurugram
  • Hisar
  • Jhajjar
  • Jind
  • Kaithal
  • Karnal
  • Kurukshetra
  • Mahendragarh
  • Nuh
  • Palwal
  • Panchkula
  • Panipat
  • Rewari
  • Rohtak
  • Sirsa
  • Sonipat
  • Yamunanagar
  • अन्य खबरें

  • वीडियो
  • राजनीति
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा की शान
  • जरुरी फ़ोन नंबर
  • पंचांग एवं राशिफल
  • हरियाणा
  • क्राइम
  • Gadgets

  • Latest Mobile Phone
  • Latest Tech Gadgets
  • Latest Gaming Laptop
  • Latest Work PC
  • Latest Gaming PC
  • Latest Android Phone
  • Latest iPhone
  • Fact Check

  • Fact Check
  • False News
  • Fake News
  • राज्य

  • हरियाणा
  • पंजाब
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • Other Useful Links

  • Advertise with Us
  • Terms & Conditions
  • Copyright
  • Cookie Policy
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy for Android Mobile App
  • Disclaimer
  • Our Team
  • DNPA Ethics
  • About us
  • Contact Us
  • Sitemap HTML
  • Sitemap XML
  • Copyright © 2025 All Rights Reserved by JMDK Media Private Limited | Theme: News Portal by Mystery Themes.