Haryana congress

Haryana कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी, प्रदेश अध्यक्ष की जारी की हुई सूची पर प्रदेश प्रभारी ने लगायी रोक

राजनीति हरियाणा

Haryana कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर से उजागर हुई है। 18 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई जिला प्रभारियों की सूची पर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने रोक लगा दी।

दीपक बावरिया ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह सूची फिलहाल मान्य नहीं है। इस कदम ने प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक कलह और असहमति को फिर से सामने ला दिया है। सूची पर लगी इस रोक ने हरियाणा कांग्रेस के अंदर अलग-अलग गुटों के बीच की तनातनी को बढ़ा दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस और नाराजगी की स्थिति बनती दिख रही है।

WhatsApp Image 2024 12 24 at 3.50.51 PM

अन्य खबरें