Gayatri Devi/vikram kadiyan

BJP को झटका: महिला मोर्चा महामंत्री और पूर्व जिला अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

राजनीति रोहतक विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा गायत्री देवी और झज्जर से पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। ये दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

हुड्डा ने दिया सम्मान का वादा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी रूठे हुए निर्दलीय प्रत्याशियों को मना लिया गया है, और शाम तक इसका पता भी चल जाएगा।

राहुल गांधी के आरक्षण पर बयान का समर्थन

हुड्डा ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए आरक्षण संबंधी बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस के रहते हुए कोई भी आरक्षण पर सवाल नहीं उठा सकता।

Whatsapp Channel Join

कुमारी शैलजा पर टिप्पणी भाजपा की साजिश

कांग्रेस नेता हुड्डा ने कुमारी शैलजा पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि शैलजा उनकी बहन हैं और इस तरह की टिप्पणी करने वाले का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। हुड्डा ने इसे भाजपा की साजिश बताया।

सांसद जयप्रकाश को नसीहत

हुड्डा ने हिसार से भाजपा सांसद जयप्रकाश को भी नसीहत दी कि बड़े पद पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। महिला प्रत्याशी पर जयप्रकाश की टिप्पणी पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भाजपा पर लगाए झूठ और भ्रष्टाचार के आरोप

भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को दिखाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश पर कर्ज बढ़ गया है। हुड्डा ने कहा, “भाजपा सिर्फ झूठ का पुलिंदा है और जनता विधानसभा चुनाव में इसका हिसाब लेगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।”

पीएम मोदी और अनिल विज पर कटाक्ष

हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता केंद्र में भी सरकार बदल देती है। वहीं, अनिल विज की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा कि इससे भाजपा के अंदरूनी हालात का पता चलता है। हुड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

अन्य खबरें