Panipat के इसराना गांव शाहपुर-गन्नौर रोड पर सैर करने गई एक महिला को तेज रफ्तार इक्को गाड़ी ने को टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक महिला मृतक का नाम शर्मिला देवी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि वह उसकी पत्नी और उसकी बेटी सैर के लिए एकसाथ निकले थे, जब वह गन्नौर रोड के पास पहुंचे तो एक इक्को गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार में आई है और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पति और बेटी ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया।
गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय प्राइवेट अस्पताल और फिर पानीपत के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 28 दिन बाद उनकी मौत हो गई। पीड़ित के पति कमलेश प्रसाद की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने इक्को चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।







