PM Modi's friendly attitude with 'ferocious animals' in Vantara, see some special moments with animals

PM मोदी का वनतारा में ‘खूंखार जानवरों’ से दोस्ताना अंदाज, देखिए जानवरों के साथ कुछ खास पल

देश दिल्ली हरियाणा

PM नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के जामनगर में स्थित पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र वन्य जीवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है, जो 3,000 एकड़ में फैला हुआ है। प्रधानमंत्री ने वनतारा की विश्वस्तरीय सुविधाओं का निरीक्षण किया और जानवरों के लिए बनाए गए विशेष केंद्रों का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान एशियाई शेर, सफेद शेर, बाघ, गैंडा और लुप्तप्राय प्रजातियों के शावकों को दूध पिलाया। उन्होंने किंगडम ऑफ लॉयन, किंगडम ऑफ रेप्टाइल्स, किंगडम ऑफ सील, और चीता ब्रीडिंग सेंटर जैसे विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों का दौरा किया।

विशेष चिकित्सीय सुविधाएं:
प्रधानमंत्री ने वनतारा में स्थित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुआयना किया, जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी जैसे अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा उपलब्ध है। जानवरों के लिए बनाए गए आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर भी पीएम मोदी ने देखे और केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

Whatsapp Channel Join

हाथियों के लिए विशेष ध्यान:
वनतारा का सबसे बड़ा आकर्षण यहां पर बने ‘गजनगरी’ में 240 से अधिक बचाए गए हाथियों का संरक्षण है। यह क्षेत्र करीब 1,000 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर हाथियों को उच्चस्तरीय चिकित्सा देखभाल मिलती है। इस क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा हाथी अस्पताल भी स्थित है, जिसमें हाथियों के लिए तालाब और जकूजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आधुनिकता और समर्पण:
वनतारा को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल पर स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान अंबानी परिवार ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, जिसमें शंख ध्वनियाँ, मंत्रोच्चार और लोककलाकारों का गायन वादन शामिल था। पीएम मोदी ने परिसर के मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

देखिए viral Photos:

VAN14
VAN13
VAN12
VAN11
VAN10
VAN9
VAN8
VAN7
VAN6
VAN5
VAN5 1
VAN2
VAN4

Read More News…..