हरियाणा में महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना शुरू डेयरी इकाइयों के लिए मिलेगा 1 लाख रुपये

हरियाणा में महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना शुरू, डेयरी इकाइयों के लिए मिलेगा 1 लाख रुपये

Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं।
महिला कर्मचारियों की छुट्टियों में वृद्धि, अब नियमित कर्मचारियों को 25 और संविदा कर्मचारियों को 22 छुट्टियां मिलेंगी।
प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा

Women Empowerment Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में माताओं, बहनों और बेटियों का सबसे बड़ा योगदान होगा

महिला कर्मचारियों को अधिक छुट्टियां

मुख्यमंत्री ने महिला कर्मचारियों के हित में छुट्टियों में वृद्धि करने की घोषणा की। अब सरकारी कार्यालयों में नियमित महिला कर्मचारियों को 20 के बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत महिला कर्मियों को 10 की जगह 22 छुट्टियां मिलेंगी

Whatsapp Channel Join

महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाएं डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकेंगी। यह योजना महिला कृषि वृद्धि योजना के तहत लागू की जाएगी, जिससे पशुपालन, मधुमक्खी पालन, डेयरी फार्मिंग आदि को प्रोत्साहन मिलेगा।

44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन

महिला एवं बाल विकास को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया

तीन नए पोर्टल्स की हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, “आपकी बेटी-हमारी बेटी” एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग एवं आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया

महिला अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवचयनित 705 महिला चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल 1090 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसमें 561 स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और 529 आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं

लिंगानुपात सुधार में बेहतरीन जिलों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने लिंगानुपात सुधार के लिए करनाल और यमुनानगर जिलों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया, जबकि महेंद्रगढ़ और भिवानी को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला

महिला सशक्तिकरण में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री ने जिला करनाल की श्रीमती शांता रंगा को “श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार” के तहत 5 लाख रुपये, जिला हिसार की कुमारी बाला वर्मा और जिला जींद की रेखा रानी धीमान को 1.50-1.50 लाख रुपये की राशि के “इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया

लैंगिक समानता को जन आंदोलन बनाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है