पानीपत नगर निगम में वोटिंग 1

Live Update: पानीपत नगर निगम चुनाव: 4 बजे तक 45.7% मतदान, फर्जी वोट डालता एक धरा

राजनीति पानीपत हरियाणा
  • पानीपत नगर निगम चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू, शाम 6 बजे तक जारी रहेगी
  • वार्ड-4 के बूथ नंबर 45 पर EVM खराब, बदली गई मशीन के बाद मतदान शुरू
  • मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में, 12 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम

Live:

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हाे रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। शाम साढ़े 4 बजे तक 45.7% मतदान हो चुका है। वार्ड नंबर 24 के जेके स्कूल में बने बूथ पर एक युवक बोगस वोट डालता हुआ पकड़ा गया है।

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हाे रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 3 बजे तक 34.3% मतदान हो चुका है। चुनाव में कुल 4,11,038 वोटर्स में से 1,40,887 मतदान कर चुके हैं। वहीं DC विजय दहिया के रोक के आदेशों के बावजूद इंसार और चौड़ा बाजार समेत कई मार्केट खुले रहे।

Whatsapp Channel Join

बाजार खुला होने की सूचना के बाद पुलिस इंसार बाजार पहुंची। पुलिस ने खुली दुकानें बंद करवाईं। इस दौरान कुछ दुकानदारों को हिरासत में भी लिया गया।

वहीं, BJP मेयर कैंडिडेट कोमल सैनी ने परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि पानीपत में लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह है। यहां वोटिंग पर्सेंटेज रिकॉर्ड तोड़ेगा। वोटिंग के बाद लोग इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए कई लोग सेल्फी लेते भी दिखे।

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हाे रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 1:00 बजे तक यानी मतदान शुरू होने के 5 घंटे तक 22.4% मतदान हो चुका है।चुनाव में कुल 4,11,038 वोटर्स में से 92,063 मतदान कर चुके हैं। वहीं DC विजय दहिया के रोक के आदेशों के बावजूद इंसार और चौड़ा बाजार समेत कई मार्केट खुली रहीं। इन्हें बंद करवाने के लिए पुलिस को उतरना पड़ा।

whatsapp image 2025 03 09 at 132603 1741507288

बाजार खुला होने की सूचना के बाद पुलिस की टीम इंसार बाजार में पहुंची। पुलिस ने खुली दुकानें बंद करवाईं। BJP मेयर कैंडिडेट कोमल सैनी ने परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि पानीपत में लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह है। यहां वोटिंग पर्सेंटेज रिकॉर्ड तोड़ेगा। वोटिंग के बाद लोग इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए कई लोग सेल्फी लेते भी दिखे।
DC डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया और SP लोकेंद्र सिंह ने सौंधापुर गांव में पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहीं पर सुबह EVM खराब होने के चलते चुनाव 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ था।
सुबह वोटिंग से पहले जब बूथों पर मॉक पोल किया गया तो वार्ड-4 में मशीन में खराबी आ गई। इसकी जगह दूसरी मशीन मंगानी पड़ी। वहीं, वोटिंग शुरू होने के बाद वार्ड 14 में EVM खराब हो गई। इस वजह से यहां मतदान रोकना पड़ा।

whatsapp image 2025 03 09 at 131408 1741506366

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग से पहले बूथों पर मॉक पोलिंग कर मशीनों को चेक किया गया। इस दौरान वार्ड-4 के 45 नंबर बूथ पर मशीन खराब पाई गई। इसे तत्काल बदल दिया गया और नई मशीन से वोटिंग शुरू हुई। 2 बूथों पर मतदान रुका, EVM खराब

मतदान शुरू होने के बाद EVM खराब होने की लगातार सूचना मिल रही है। 256 नंबर बूथ पर मेयर वाली EVM खराब हो गई। इससे लोग वापस जाने लगे। वहीं, 242 नंबर बूथ की EVM भी खराब हो गई है। यहां मतदान रुका है और मशीनें दुरुस्‍त होने के बाद मतदान शुरू हुआ।

whatsapp image 2025 03 09 at 131310 1741506232

वोटिंग शुरू होने के बाद वार्ड-14 के बूथ नंबर 183 पर EVM खराब हो गई है। इस वजह से यहां मतदान रोकना पड़ा है। यह बूथ स्वास्तिक स्कूल में बनाया गया है। फिलहाल यहां लोग लाइन में खड़े होकर मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं। इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं।

चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। सभी बूथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हर बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा।

इस चुनाव में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 26 वार्डों के लिए कुल 103 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 4.11 लाख मतदाता इस चुनाव में भाग ले रहे हैं, जिनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मतदान के लिए 119 स्थानों पर कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 40 बूथ संवेदनशील और 14 अति-संवेदनशील घोषित किए गए हैं। हर बूथ पर बिजली, पानी और शौचालय की विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

whatsapp image 2025 03 09 at 115045 1741501832

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर सभी शहरी उद्योग, फैक्ट्री, मॉल, सिनेमा हॉल और दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

whatsapp image 2025 03 09 at 115808 1741501991

मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए वकीलों को अपने बार एसोसिएशन के आई-कार्ड साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले, 2 मार्च को हरियाणा के 9 नगर निगम और 40 निकायों में हुए चुनावों में 46.60% मतदान हुआ था, जिसमें कुछ जगहों पर EVM खराब होने और फर्जी वोटिंग की घटनाएं सामने आई थीं।

पानीपत नगर निगम चुनाव के नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।