horoscope
पंचांग एवं राशिफल

● सिंह, धनु, मकर समेत 7 राशि वालों के लिए धनलाभ के योग
● कुंभ राशि वालों को छोटे-मोटे खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत
● मीन राशि वालों के लिए नई शुरुआत के संकेत

Daily Horoscope 2025: शनिवार, 15 मार्च 2025 का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जहां सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुंभ राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी गई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा और केतु कन्या राशि में मौजूद हैं, जबकि मीन राशि में सूर्य, राहु, बुध और शुक्र ग्रह की उपस्थिति से विशेष योग बन रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। योग व ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: बैंगनी

Whatsapp Channel Join

वृषभ राशि

भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: नारंगी

मिथुन राशि

रचनात्मकता और नई संभावनाओं से दिन भरा रहेगा। करीबी लोगों के साथ संवाद से लाभ मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 12 | भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

कर्क राशि

पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक: 4 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी

सिंह राशि

आज का दिन आर्थिक लाभ और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 17 | भाग्यशाली रंग: काला

कन्या राशि

काम में प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 14 | भाग्यशाली रंग: मैरून

तुला राशि

भावनात्मक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 13 | भाग्यशाली रंग: पीला

वृश्चिक राशि

नई संभावनाएं सामने आएंगी। लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और पुरानी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली अंक: 11 | भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

धनु राशि

महत्वाकांक्षाओं को नई दिशा मिलेगी। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 16 | भाग्यशाली रंग: भूरा

मकर राशि

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नेटवर्किंग और संपर्क बढ़ाने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: लाल

कुंभ राशि

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। छोटे-मोटे खर्चों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 10 | भाग्यशाली रंग: नीला

मीन राशि

नई शुरुआत के संकेत हैं। रचनात्मकता और आत्मविश्लेषण से सफलता मिलेगी। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
भाग्यशाली अंक: 15 | भाग्यशाली रंग: सफेद

आज का पंचांग

आज 15 मार्च 2025, शनिवार के दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है। इस दिन शनिदेव की उपासना करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।

शनि पूजा विधि
आज के दिन सुबह स्नान करके शनि देव की पूजा करने का संकल्प लें। शनि मंदिर में जाकर नीले फूल, शमी के पत्ते, सरसों का तेल, धूप, दीप आदि अर्पित करें। साथ ही, शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, वे छाया दान करें। इसके लिए एक कटोरे में सरसों या तिल के तेल में अपनी छाया देखें और फिर वह तेल किसी जरूरतमंद को दान करें।

दान का महत्व
आज के दिन शनि देव से जुड़े कुछ विशेष दान करने से भी लाभ मिलता है। इनमें कंबल, काला छाता, जूते, चप्पल, लोहे व स्टील के बर्तन, सरसों का तेल और शनि चालीसा शामिल हैं।

शनि देव की दृष्टि का प्रभाव
शनि देव की दृष्टि वक्र मानी जाती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पूजा करते समय उनकी आंखों में सीधे देखने से बचना चाहिए।


आज का पंचांग (15 मार्च 2025)

तिथि – प्रतिपदा (02:33 PM तक), फिर द्वितीया
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी (08:54 AM तक), फिर हस्त
पक्ष – कृष्ण पक्ष
दिन – शनिवार
चंद्रमा – कन्या राशि


शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04:55 AM से 05:43 AM
अभिजीत मुहूर्त – 12:07 PM से 12:55 PM
विजय मुहूर्त – 02:31 PM से 03:19 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:28 PM से 06:52 PM
अमृत काल – 05:02 AM से 06:50 AM (16 मार्च)


अशुभ मुहूर्त

राहुकाल – 09:31 AM से 11:01 AM
यमगण्ड – 02:01 PM से 03:31 PM
गुलिक काल – 06:32 AM से 08:01 AM
कालवेला/अर्द्धयाम – 01:42 PM से 02:30 PM