created a ruckus in Karnal, broke the windows of 15-20 vehicles

Karnal में नशे में धुत बाइक सवार बदमाशों ने मचाया उत्पात, 15-20 गाड़ियों के शीशे तोड़े

करनाल

Karnal में दो बाइक सवार बदमाशों ने रात करीब डेढ़ बजे उत्पात मचाया। गंडासी और डंडे से लैस इन बदमाशों ने शहर के विभिन्न इलाकों में खड़ी 15 से 20 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक गाड़ियों पर हमला करते हुए शीशे तोड़ रहे थे और फिर फरार हो गए।

घटना का विवरण:

बदमाशों ने खाटूश्याम मंदिर, गऊशाला रोड, चांद सराय, सदर बाजार, इंदिरा कॉलोनी और जीटी रोड सहित कई इलाकों में यह वारदात की। स्थानीय निवासी इस बढ़ते अपराध से चिंतित हैं। उनका कहना है कि हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि गाड़ी मालिकों का किसी से कोई विवाद नहीं था।

Whatsapp Channel Join

नशे में थे आरोपी:

sheese

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश नशे की हालत में थे और केवल दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। एक गाड़ी मालिक ने बताया कि उसने रात को करीब डेढ़ बजे शीशे टूटने की आवाज सुनी, और जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, तो दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने गाड़ियों के शीशे तोड़े और फिर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई:

करनाल सिटी थाना के जांच अधिकारी गुलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर के लोग कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

read more news