nar

हरियाणा में सियासी घमासान: वन मंत्री राव नरबीर का भाजपा को संदेश—’क्रिमिनल्स की पार्टी में एंट्री न हो!’

हरियाणा

हरियाणा की सियासत में इस समय घमासान मचा हुआ है। राज्य के वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अपराधियों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी मानेसर की नवनिर्वाचित मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव के संदर्भ में की, जो पूर्व गैंगस्टर राकेश हयातपुर की पत्नी हैं।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में हुए निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल यादव को हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने खुद को राव इंद्रजीत का समर्थक बताते हुए चुनाव लड़ा था। इस चुनावी जीत के बाद उनके पति, पूर्व गैंगस्टर राकेश हयातपुरिया ने राव इंद्रजीत से मुलाकात की और कहा कि अगर उन्हें आदेश मिलेगा, तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Whatsapp Channel Join

राव नरबीर ने क्यों साधा निशाना

राव नरबीर सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी में अपराधियों की एंट्री न हो। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम फैसला संगठन को लेना है।

2019 के चुनावों का भी किया जिक्र

नारनौल के ढोसी पहाड़ के पास हर्बल वाटिका में विश्व वानिकी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे राव नरबीर ने यह भी कहा कि मैं 2019 में राजनीति की भेंट चढ़ गया था। उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

हरियाणा की राजनीति में यह विवाद नया मोड़ ले सकता है, क्योंकि भाजपा के अंदर ही दो बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाती है।

अन्य खबरें