नूंह

युवक की ईंटों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा


Rohtak Murder Case: रोहतक जिले के सैंपल गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने ईंटों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान गांव सैंपल निवासी अशोक के रूप में हुई, जो अविवाहित था। बताया जा रहा है कि अशोक अपने दोस्तों रोहित और पवन के साथ गांव की पुरानी चौपाल उर्फ ​​डेयरी में शराब पी रहा था। इसी दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रोहित व पवन ने अशोक पर ईंटों और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अशोक बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट और शराब की बोतलें जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दी हैं।

Whatsapp Channel Join

मृतक के रिश्तेदार कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने रोहित और पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। थाना कलानौर के जांच अधिकारी एसआई विनोद ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।