हरियाणा में सरसों किसानों को बड़ी राहत जानें 2

पहाड़ों में बर्फ, हरियाणा का मौसम कूल-कूल, जानें कौन सा शहर सबसे ठंडा

हरियाणा

● पहाड़ों में बर्फबारी के कारण हरियाणा में तापमान गिरा, ठंडी हवाओं ने दी राहत
● यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, पानीपत में तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी
● 2 अप्रैल तक मौसम रहेगा खुश्क, 29-30 मार्च को हल्के बादल छाने की संभावना


Haryana Weather: हरियाणा में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 28 मार्च को यमुनानगर हरियाणा का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर पानीपत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जहां न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Whatsapp Channel Join

खेती पर मौसम का असर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम अभी खुश्क बना रहेगा। सब्जियों और फलों की फसल के लिए सिंचाई जरूरी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे गेहूं की फसल में पानी देने के लिए दो-तीन दिन रुकें, क्योंकि हल्की और मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम पूर्वानुमान
डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ सकती है और बादल छा सकते हैं। लेकिन इसके बाद मौसम फिर से साफ रहने की संभावना है।

24 घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव
पिछले 24 घंटे में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट फतेहाबाद में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पानीपत में न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।