सोनीपत में नशे के खिलाफ हाफ मैराथन CM सैनी ने भी लगाई दौड़ 4

हिसार एयरपोर्ट के काम से PWD बाहर, DGCA ने जताई नाराजगी

हरियाणा

● PWD द्वारा किए गए एयरपोर्ट निर्माण कार्यों से DGCA असंतुष्ट, अब AAI करेगा पूरा काम
● बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता पर सवाल, 180 करोड़ खर्च के बावजूद सुरक्षा मानकों पर फेल
● 1 अप्रैल के बाद हिसार से 5 जगहों के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी होने की संभावना

Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने PWD द्वारा किए गए कार्यों से असंतोष व्यक्त किया है। इसके चलते हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि अब PWD को एयरपोर्ट के किसी भी कार्य में शामिल नहीं किया जाएगा। अब से सभी निर्माण और सुधार कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की निगरानी में होंगे

PWD के कामों पर DGCA की कड़ी आपत्ति
DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, PWD द्वारा किए गए निर्माण कार्य, विशेष रूप से रनवे, बाउंड्री वॉल और इंस्पेक्शन रोड, निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट में बाउंड्री वॉल की कमजोर गुणवत्ता पर विशेष रूप से सवाल उठाया गया है, जिसे मामूली धक्के से गिराया जा सकता है। इसके चलते जंगली जानवर एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे हैं, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा है।

Whatsapp Channel Join

180 करोड़ खर्च, लेकिन दीवार में नहीं डाली गई नींव
एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए PWD ने 180 करोड़ रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल बनाई थी। लेकिन, DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, यह दीवार न केवल कमजोर है बल्कि इसमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है। इसकी नींव भरने का कार्य अब AAI द्वारा किया जा रहा है

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट से उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयरपोर्ट की चारदीवारी को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब दीवार के नीचे करीब दो फीट गहरी नींव डाली जा रही है, जिससे अंदर जानवरों के घुसने की संभावना खत्म हो जाए।

1 अप्रैल के बाद जारी होगा फ्लाइट शेड्यूल

DGCA से लाइसेंस मिलने के बाद, हिसार एयरपोर्ट के लिए समर फ्लाइट शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जो 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू होगा। इसके तहत सबसे पहली उड़ान अयोध्या के लिए भरी जाएगी। इसके अलावा जम्मू, देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं

फिलहाल हिसार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए, शाम 6:30 बजे के बाद कोई भी फ्लाइट यहां से उड़ान नहीं भरेगी