बुजुर्ग महिला पर किया ड़ंडों से वार, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर

हरियाणा के यमुनानगर जिले में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों ने खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की शिकायत दी।

पुलिस को मामले की शिकायत में अराईयांवाला निवासी फूलों देवी ने बताया कि वो अपने खेत में काम कर रही थी। तभी वहां पर गांव का ही व्यक्ति सूरजभान उसकी पत्नी संतोष देवी और बेटा अरुण तीनों आएं। तीनों ने महिला के साथ पहले तो काफी गाली गलोच की उसके बाद पास में पड़े डंडों से उसे पीटने लगे जिससे उसकी बाजू टूट गई और वह खेत में ही बेहोश हो गई् 

जमीन को लेकर चल रहा था झगड़ा

Whatsapp Channel Join

महिला ने बताया कि गांव के सूरजभान और बुजुर्ग महिला का जमीन को लेकर जगड़ा चल रहा है। तीनों आरोपियों ने उसी विवाद को लेकर महिला पर हमला किया हैं। इस झगड़े को लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी हैं। जिसमें तय हुआ था कि महिला के इलाज का पैसा आरोपी देंगे।

लेकिन बाद में आरोपी पैसें देने के लिए मना कर गए और दोबारा से उसे पीटने की धमकी देने लगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी हैं।