पंजाब की इस पुलिस चौकी में जबरदस् त बलास् ट जानें

पटियाला में पुलिस चौकी में जोरदार ब्लास्ट

पंजाब

● पटियाला के बादशाहपुर पुलिस चौकी में जबरदस्त ब्लास्ट
● चौकी की खिड़कियां और शीशे क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
● SSP समेत आला अधिकारी मौके पर, एफएसएल टीम जांच में जुटी

Patiala Blast: पंजाब के पटियाला जिले में समाना के पास स्थित बादशाहपुर पुलिस चौकी में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस धमाके से चौकी की खिड़कियां और शीशे टूट गए। हालांकि, गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पटियाला एसएसपी नानक सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ब्लास्ट की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया।

Whatsapp Channel Join

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। पुलिस और एफएसएल की टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और आसपास के इलाके में भी छानबीन शुरू कर दी गई है।