horoscope

मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी सफलता, धनलाभ के भी संकेत

पंचांग एवं राशिफल

● मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यों में सफलता और सरकारी लाभ मिलने के योग
● वृष, मकर और मीन राशि वालों के लिए धनलाभ के शुभ संयोग, पर लेन-देन में स्पष्टता रखें
● मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक मतभेदों और मानसिक तनाव से बचने की सलाह

मेष

आज पूर्वनियोजित कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, आलस्य से नुकसान हो सकता है। जायदाद संबंधी कार्यों में लाभ के योग हैं। महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा।

वृष

सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आलस्य से बचें। आज घर से बाहर का माहौल अधिक अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण से बचें। संध्या समय मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा बीतेगा।

Whatsapp Channel Join

मिथुन

दिनभर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी के जिद्दी स्वभाव के कारण अशांति हो सकती है। कारोबार में निराशा हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें।

कर्क

आज सुबह का समय उम्मीद से कम लाभदायक रहेगा। मध्यान्ह तक धनलाभ हो सकता है। सरकारी मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक विवाद से बचें, चुप रहना बेहतर होगा। संतान का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज मनोकामनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में सरकारी लाभ के संकेत हैं। सेहत थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। परिवार में किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। वाणी में संयम रखें।

कन्या

परिवार में उलझने बनी रहेंगी। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिलने में देरी हो सकती है। सहकर्मियों के साथ विनम्रता बनाए रखें। उच्च वर्ग से संबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। घरेलू मामलों में अधिक खर्च होने की संभावना है।

तुला

आज आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। परंतु अनैतिक कार्यों से बचें, मानहानि हो सकती है। सुबह कारोबार में मंदी रहेगी, लेकिन शाम तक धनलाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में व्यय हो सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। दृढ़ निश्चय से काम करेंगे तो सफलता सुनिश्चित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी, लेकिन धनलाभ होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा उदासीन रहेगा।

धनु

आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखें। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। घर में वरिष्ठ सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश सोच-समझकर करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर

आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में टालमटोल की प्रवृत्ति से बचें। लालच से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी की मदद करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ

आज मनमानी करने की प्रवृत्ति नुकसानदेह हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तनाव का माहौल रहेगा। यात्रा से बचें, धन हानि हो सकती है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक कलह शाम तक सुलझ सकती है।

मीन

आज का दिन धनलाभ देने वाला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लेन-देन में स्पष्टता रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी उठा-पटक हो सकती है। हास्य-परिहास के अवसर मिलेंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।