Fatehabad में पेयजल संकट, जलघर की टंकी पर चढ़े ग्रामीण, XEN और SDO पर आरोप

फतेहाबाद

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में पानी का संकट आए दिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण पेयजल की समस्या को लेकर चार दिन से बहुत ज्यादा परेशान है। वहीं गांव भिरड़ाना में पिछले चार दिन से बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को न तो पीने के लिए और न ही नहाने के लिए पानी है।

भिरड़ाना में वीरवार को पेयजल संकट से परेशान चार ग्रामीण जलघर की टंकी पर चढ़ गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता, वह तब तक नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग जलघर के पास एकत्रित होना शुरू हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने एक्सईएन और एसडीओ पर लापरवाही बरतने के साथ लोगों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

15 हजार से ज्यादा आबादी जूझ रही पानी के संकट से

Whatsapp Channel Join

ग्रामीण आजाद सिंह ने बताया पिछले चार दिन से कि गांव में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि हमारे पास न तो पीने के लिए पानी है और न ही नहाने के लिए है। इसके साथ ही गांव की 15 हजार से ज्यादा आबादी पेयजल संकट से जुझ रही हैं। वहीं गांव के जलघर के पांच टैंक खाली पड़े है और ट्यूबवेल भी सही तरीके से नहीं चल रहा है। उनका ये आरोप है कि इस समस्या को लेकरजनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोई चिंता ही नहीं है।

आजाद सिंह ने लगाए एक्साईएन और एसडीओ पर आरोप

ग्रामीण आजाद सिंह ने बताया कि इस समस्या के चलते उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एसडीओ को फोन किया। लेकिन एक्सईएन ने उनका फोन नहीं उठाया और एसडीओ ने कहा कि मैं दाढ़ी बनवा रहा हूं और अभी थोड़ी देर में फोन करता हूं।  मगर 2 घंटे से भी ज्यादा समय बीत गया लेकिन उन्होंनें अभी तक कोई फोन नहीं किया।