पानीपत : श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर उझा की ओर से श्री शिरडी साईं बाबा दर्शन के लिए 20 अगस्त को रवाना हुआ करीब 130 श्रद्वालुओं का जत्था वीरवार को दर्शन करके वापिस लौटा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। दर्शनों के लिए गए परिजनों को लेने के लिए परिवार के सदस्य पहुंचे।
जानकारी देते हुए श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर प्रधान टीटू कालड़ा एवं प्रचार मंत्री रविंद्र शर्मा ने देते हुए बताया कि शिरडी के लिए रवाना हुए जत्थे ने श्री शिरडी साईं बाबा, शनि सिंगनापुर और त्रिम्बकेश्वर भोलेनाथ के दर्शन किए। वहीं इन चार दिनों के बीच में जिस भी श्रद्वालु का जन्मदिन एवं सालगिराह थी, उन सभी के साथ मिलकर समिति सदस्यों ने केक काटकर खुशी मनाई। साथ ही उन्हें मंदिर समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। वहीं श्रद्वालुओं के लिए सुबह के नाश्ते एवं रात के भोजन की व्यवस्था भी मंदिर समिति की ओर से की गई।

पानीपत पहुंचने पर श्रद्वालुओं का स्वागत श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर उझा रोड के कार्यकारी प्रधान सत्यनारायण गुप्ता द्वारा किया गया। सभी को संस्था की ओर से खाद्य सामग्री के पैकेट एवं पानी उपलब्ध करवाया गया। इस मौके पर कृष्ण लाल छाबडा, कृष्ण गुलाटी, अजय शर्मा, रमन टक्कर, प्रदीप वधवा, विन्नी कत्याल, सुरेश सेठी, राहुल अरोड़ा, बाबूराम गर्ग, सुभाष वर्मा, राजकुमार मल्होत्रा, सुभाष भगत सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

