Program organized on the birth anniversary of Bhagat Shiromani Dhanna ji in Sonipat, BJP state president remembered his social contribution

Breaking: Sonipat में भगत शिरोमणि धन्ना जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया सामाजिक योगदान का स्मरण

बड़ी ख़बर सोनीपत

Sonipat में शुक्रवार को भगत शिरोमणि धन्ना जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने धन्ना जी के जीवन और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भगत धन्ना जी ने अपने जीवन में समरसता, श्रम और भक्ति की जो मिसाल पेश की, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समानता का संदेश दिया।

उपस्थित रहे कई वरिष्ठ नेता

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मेयर राजीव जैन, सहित अनेक गणमान्य नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत धन्ना जी की शिक्षाओं को समाज में एकता और भाईचारे की प्रेरणा बताया।

Whatsapp Channel Join

धार्मिक-सांस्कृतिक माहौल

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, विचार गोष्ठी और सामाजिक सेवा पुरस्कार वितरण जैसे आयोजनों ने माहौल को भक्तिमय और प्रेरणादायक बना दिया।

read more news