IMG 20250412 WA0007

हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत में ऐतिहासिक शोभायात्रा: 51 फीट का ध्वज, 15,000 श्रद्धालु, मुस्लिम समाज ने भी किया जय श्री राम का अभिनंदन

Breaking News

पानीपत में श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति एवं श्रीमद् धाम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा ने भव्यता और आस्था की नई मिसाल कायम की। ऐतिहासिक किले से शुरू होकर अवध धाम तक निकली इस विशाल शोभायात्रा में लगभग 15,000 श्रद्धालु शामिल हुए।

लोगों का जनसैलाब और श्रद्धा का संगम
2 बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम ऐतिहासिक किले पर पहुंचने लगा और 4 बजे तक किला ग्राउंड श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं की लाइन यात्रा के अंतिम पड़ाव अवध धाम तक नहीं टूटी। हनुमंत सेवक के स्टिकर लगाए हजारों लोग सेवा कार्य में लगे थे।

आकर्षण का केंद्र रहा 51 फीट का झंडा
शोभायात्रा में 51 फीट ऊंचा ध्वज श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बना रहा, जिसे महिलाओं ने उठाकर यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके साथ ही चार श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर भागवत गीता की पालकी भी उठाई।

Whatsapp Channel Join

श्रद्धा से सराबोर बाजार, जगह-जगह हुआ स्वागत
जहां-जहां से यात्रा गुज़री, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जयघोषों के साथ स्वागत किया। कई व्यापारियों ने घोषणा की कि अगली बार पूरे मार्ग में पुष्प बिछाकर यात्रा का अभिनंदन करेंगे।

5100 महिलाओं की भागीदारी, 3100 झंडे वितरित
समिति ने 3100 झंडों का वितरण किया, जबकि महिलाओं की संख्या 5100 पार कर गई। निर्धारित 2100 झंडों और 3101 कलशों की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के चलते कम पड़ गई।

राजनीति, धर्म और समाज का अद्भुत संगम
इस शोभायात्रा में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए। मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों में दाऊजी महाराज, राधे राधे जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा के स्वामी राघवेंद्र जी महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया, मेयर कोमल सैनी आदि प्रमुख रहे।

मुस्लिम समाज की भागीदारी बनी मिसाल
इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जय श्री राम का पटका पहनकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर सौहार्द की मिसाल पेश की। यात्रा में “अल्लाह ईश्वर एक है” के नारे भी गूंजे।

हनुमानगढ़ में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
हनुमानगढ़ के हनुमान जी के दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगते हुए ध्वज पर मनोरथ रूपी धागा (कलवा) बांधा।

अन्य खबरें