🌹Today पंचांग एवं राशिफल🌷

देश धर्म पानीपत

🌹 दिनांक : 26 अगस्त 2023🌷

🌹 दिन – शनिवार🌷

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – उत्तरायन🌷

🌹 ऋतु – वर्षा ॠतु🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – शुक्ल पक्ष🌷

🌹 तिथि – दशमी🌷 

🌹 नक्षत्र – ज्येष्ठ🌷

🌹 योग – विष्कंभ🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 5:59 पर🌷

🌹 सूर्यास्त- शाम 6:48 पर🌷

🌹 प्रथम करण – तैतिल🌷

🌹 द्वितीय करण – गारा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में🌷

🌹 चंद्रराशि – वृश्चिक🌷

🌹 सूर्यराशि – सिंह🌷

🌹 शुभमुहूर्त – ब्रह्मा🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🎍 नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🎍 योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🎍 करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🎍विशेष –

श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शनिवार देर रात तक रहेगी। 26 अगस्त को रात 8:36 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा।

🎍 राशिफल :

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 100

आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

200 22

वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 101

लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिश्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

200 21

मिथुन राशि : (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 102

बातचीत में संयत रहें, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है।

200 23

कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 103

संयत रहें, क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

200 24

सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 104

कला या संगीत के प्रति के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

200 25

कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 105

मन परेशान हो सकता है, संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्‍ति होगी।

200 26

तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 106

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगाा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा के योग हैं।

200 27

वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 107

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

200 28

धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 110

मानसिक शान्ति रहेगी, संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

200 29

मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 111

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं, कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।

200 30

कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 112

नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। उच्चाधिकारियों से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं।

200 32

मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 109

व्यर्थ के क्रोध से बचें, बातचीत में संयत रहें व सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

(पं. देवनारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य, पानीपत)

200 33