City Tehlka

हरियाणा के सात जिलों में आज बारिश की संभावना

हरियाणा

हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश की 25% संभावना जताई गई है
गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी
प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई


Haryana Rain Forecast: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इन इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

अन्य 15 जिलों में मौसम ड्राई और सामान्य बना रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 13 मई को छोड़कर 14 से 16 मई तक प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Whatsapp Channel Join

आगामी चार दिन का पूर्वानुमान (13 से 16 मई 2025):

  • 13 मई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश का पूर्वानुमान
  • 14 मई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी
  • 15 मई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला
  • 16 मई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला

इन चारों दिनों में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक जताई गई है।

हवाओं की चेतावनी:13 मई को इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं:

  • हिसार
  • फतेहाबाद
  • सिरसा
  • जींद
  • रोहतक
  • सोनीपत
  • पानीपत

तापमान स्थिति: सोमवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 40.4°C दर्ज किया गया।