जून में हिमाचल में लौटी ठंड मनाली का तापमान 11 डिग्री गिरा जानें आगे का मौसम 12

Video: RCB की जीत पर मचा मातम: विक्ट्री परेड में भगदड़, 11 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

देश
  • RCB की विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में भगदड़, 11 लोगों की मौत और 20 घायल
  • 50 हजार से ज्यादा लोग चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे, बच्चा भी भीड़ में बेहोश
  • RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL 2025 का खिताब पहली बार जीता


बेंगलुरु में मंगलवार को IPL 2025 के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हैं। गए।

RCB के IPL जीतने की खुशी में करीब 50 हजार से ज्यादा फैंस चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। जब टीम एयरपोर्ट से विधानसभा की ओर रवाना हुई, तब भी हजारों की भीड़ मौजूद थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में खिलाड़ियों से मुलाकात की।

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोग VIP स्टैंड की ओर जाने की कोशिश में धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे संतुलन बिगड़ा और लोग गिरने लगे।

RCB ने IPL के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद शहर में जश्न का माहौल था, लेकिन यह खुशी हादसे में तब्दील हो गई।

अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस और आयोजन समिति ने इतनी बड़ी भीड़ की व्यवस्था क्यों नहीं की और हजारों लोगों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। हादसे के बाद कई परिवारों का जश्न मातम में बदल गया।