पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह व उनकी टीम पर एक निजी अस्पताल संचालक ने लूटपाट और फर्जी कार्रवाई करने के आरोप लगाए। दरअसल बल्लभगढ़ के संजय कॉलोनी स्थित सम्राट अस्पताल के संचालक और उसके परिवार के लोगों ने पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह और उनकी टीम पर अस्पताल पर फर्जी करवाई और लूटपाट के आरोप लगाए हैं, तो वहीं इस संबंध में निजी अस्पताल संचालक को द्वारा इसकी शिकायत भी गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की गई है और अब मीडिया के माध्यम से सरकार से डॉक्टरों की टीम पर कार्रवाई को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
फरीदाबाद बल्लभगढ़ के संजय कॉलोनी स्थित सम्राट अस्पताल के संचालक और उसके परिवार द्वारा पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल अस्पताल के संचालक ने डॉक्टर मानसिक और उनकी टीम पर अस्पताल के ऊपर फर्जी करवाई और लूटपाट के आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 22 तारीख को की गई अस्पताल के ऊपर पीएनटी की रेट पूरी तरीके से फर्जी थी। जिसमें सुलेख करने के लिए डॉक्टर मानसिंह की टीम द्वारा 21 तारीख को उनके दूसरे अस्पताल पर उनसे 10 लख रुपए की मांग की गई थी।
टीम ने घर पर लूटपाट भी की
10 लाख रुपए न देने पर डॉ. मानसिंह और उनकी टीम ने उनके संजय कॉलोनी स्थित सम्राट अस्पताल पर पीएनडीटी फर्जी रेड की गई और उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया। इतना ही नहीं डॉक्टर मानसिंह और उनकी टीम ने उनके घर पर लूटपाट भी की, इस लूटपाट में उन्होंने 2 लाख रुपये और कुछ सोने की आभूषण भी शामिल है।
जो कार्रवाई अस्पताल पर की, वो सही थी
वहीं निजी अस्पताल के संचालक द्वारा लगाए गए आरोपी को लेकर डॉक्टर मानसिंह से जब बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो कार्रवाई अस्पताल पर की गई थी, वह कार्रवाई बिल्कुल ठीक थी और उनके द्वारा या उनकी टीम के द्वारा कोई भी लूटपाट या कोई भी पैसा नहीं लिया गया था। वकायदा अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी।

