हिमाचल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी चमियाणा बनेगा मिसाल 2 1

सोनीपत मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर रवि लांबा एनकाउंटर में दबोचा गया, दिल्ली-हरियाणा पुलिस को थी तलाश

हरियाणा की बड़ी खबर

सोनीपत के खरखोदा में एंटी गैंगस्टर यूनिट और कुख्यात बदमाश रवि लांबा के बीच मुठभेड़
दिल्ली-हरियाणा पुलिस को लंबे समय से था रवि लांबा की तलाश, 20 व 25 हजार का इनामी
गोली लगने से घायल हुआ रवि, अस्पताल में भर्ती, बवाना गैंग से जुड़े हैं तार



Sonipat Encounter: सोनीपत जिले की एंटी गैंगस्टर यूनिट, क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा और दिल्ली पुलिस को लंबे समय से जिसकी तलाश थी, वही कुख्यात बदमाश रवि लांबा आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। यह मुठभेड़ सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में हुई, जब रवि लांबा ने क्राइम ब्रांच पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर ही घायल हो गया।

Whatsapp Channel Join

रवि लांबा गांव बरोना का रहने वाला है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे करीब 12 संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं। दिल्ली के राजेश बवाना गैंग से इसके गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रवि लांबा पिछले साल गांव बरोना के ही कुख्यात बदमाश रवि मुनिया के भाई बृजेश की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

इस पर हरियाणा पुलिस ने 20 हजार और दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। मुठभेड़ के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल रवि को तुरंत खरखोदा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और उसके गैंग नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।