➤ महिला बॉक्सिंग टीम में शामिल 10 में से 9 खिलाड़ी हरियाणा की बेटियां
➤ पुरुष वर्ग में भी 7 बॉक्सर्स हरियाणा के, ब्राजील में पहले चरण में झटके थे 6 मेडल
➤ रेवाड़ी, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक से खिलाड़ियों का वर्चस्व
भारतीय बॉक्सिंग महासंघ (BFI) ने 30 जून से 7 जुलाई तक कजाकिस्तान में आयोजित होने जा रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। गर्व की बात ये है कि इस टीम में से 16 मुक्केबाज हरियाणा के हैं, जिनमें से महिला टीम में 9 और पुरुष टीम में 7 खिलाड़ी हरियाणा से हैं।
हरियाणा की बेटियों का वर्चस्व
भारतीय महिला टीम के 10 में से 9 मुक्केबाज हरियाणा की हैं। ये हैं:
- भिवानी से: जैस्मिन लंबोरिया, नुपुर श्योराण, पूजा रानी बोहरा, साक्षी ढांडा
- रोहतक से: मीनाक्षी हुड्डा, मुस्कान बैनीवाल, अनामिका हुड्डा
- चरखी दादरी से: नीरज फौगाट, संजू
- एकमात्र गैर-हरियाणवी खिलाड़ी: सनमाचा चानू (मणिपुर)
पुरुष टीम में भी हरियाणा की धाक
पुरुष वर्ग में चयनित 10 खिलाड़ियों में 7 हरियाणा के हैं:
- झज्जर: हितेश गुलिया
- भिवानी: सचिन सिवाच (जूनियर हवलदार)
- मिताथल: जुगनू अहलावत (हवलदार)
- चरखी दादरी: लक्ष्य चाहर (हवलदार)
- हिसार: नरेंद्र बेरवाल (हवलदार), विशाल वालिया
- हरियाणा: मनीष राठौर
बाकी 3 बॉक्सर हैं: अभिनाश जामवाल, जादूमणि और निखिल दूबे।

ब्राज़ील में झटके थे 6 पदक
बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के पहले चरण में ब्राजील में भारत को 6 पदक मिले थे, जिनमें से कई में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया था:
- गोल्ड: हितेश गुलिया (70 किलो)
- सिल्वर: अभिनाश जामवाल (65 किलो)
- ब्रॉन्ज: जादूमणि सिंह (50), मनीष राठौर (55), सचिन (60), विशाल (90)