Aap Party के कार्यकर्ताओं ने निकाली बिजली आंदोलन पदयात्रा, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र, (अदिति पासवान) : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली आंदोलन को लेकर मोहन नगर चौक से शहर में बिजली आंदोलन पदयात्रा निकाली गई। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा व आप जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनखेड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लगभग 1 महीने तक आम आदमी पार्टी के द्वारा पूरे हरियाणा प्रदेश में बिजली आंदोलन चला। जिसमें आज बिजली आंदोलन के समापन पर हर जिले में बिजली आंदोलन पदयात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 25 लाख घरों तक अपनी आम आदमी पार्टी पहुंची है। अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में बिजली मुक्त दे सकती है, तो अन्य पार्टी क्यों नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे और 300 यूनिट तक लोगों को बिजली हर महीने फ्री देंगे।

विपक्ष भी अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रहा

Whatsapp Channel Join

अनुराग ढांडा ने कहा कि राज्यमंत्री संदीप सिंह में मामले में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल नही की जा रही थीं। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस विभाग को पत्र लिखा और आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत चार्जशीट दाखिल की। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रहा है, क्योंकि कांग्रेस चाहती तो यह चार्जशीट कई महीने पहले ही दाखिल हो सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने अपनी विपक्ष की भूमिका भी सही नहीं निभाई।