दिल्ली पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल पर आधारित शिक्षक कार्यशाला संपन्न

समालखा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित, महिला कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

हरियाणा

➤समालखा नगर पालिका वार्ड-1 से पार्षद संजय गोयल और शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा गोयल का हुआ भव्य स्वागत

➤”एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट कर किया गया सम्मानित

➤राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Whatsapp Channel Join

समालखा, अशोक शर्मा

समालखा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका वार्ड-1 से पार्षद संजय गोयल तथा समालखा शहरी मंडल अध्यक्षा एवं कष्ट निवारण समिति (जिला पानीपत) की सदस्य रेखा गोयल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

समालखा शहरी मंडल के महामंत्री रॉकी वर्मा के निवास स्थान पर रेखा गोयल और संजय गोयल के स्नेहिल आगमन पर उनका पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिला कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी ली।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ता समीपस्थ प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर (कालीरामना) पहुँचे, जहाँ भगवान के समक्ष पौधा लगाकर सभी के सुख-शांति एवं कल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से सतबीर वर्मा, कमलेश वर्मा, आरती, पदम सोनी, बबिता सोनी, प्रमिला, मिनाक्षी, श्यामो, हीरा देवी, उर्मिला देवी, संगीता वर्मा, कोमल वर्मा, सरोज आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी मान्यवरों ने सामाजिक, धार्मिक और जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की तथा भविष्य में इस प्रकार के जनजागरण अभियान और अधिक सशक्त रूप से चलाने पर सहमति व्यक्त की।