weather 37 2

पानीपत: निकाह के झांसे में फंसी 16 साल की लड़की, कमरे में बुलाके किया रेप

पानीपत हरियाणा

पानीपत की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिक लड़की को निकाह का झांसा दे कर आरोपी ने किया रेप। इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़की और लड़के की दोस्ती हुई थी, इंस्टाग्राम पे ही उनके बिच प्यार का इज़हार हुआ। लड़के ने लड़की को मिलने के लिए अपने रूम बुलाया था जहाँ उसने लड़की के साथ जबरदस्ती नाजायज़ सम्बन्ध बनाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह निकाह नहीं करेगा। वारदात के तीन दिन बाद लड़की ने यह बात अपनी चाची से कही तो चाची ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के अंडर केस दर्द किय।

एक महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि चांदनी बाग़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है, उसकी भतीजी की उम्र 16 साल है।
और वह अपनी दादी के साथ रेहती है। 18 जुलाई को लड़की ने बताया की तस्वर नाम का लड़का जो कि दूसरी कॉलोनी में रहता है उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और उसने निकाह के लिए कहा। पर 15 जुलाई की दोपहर को तस्वर ने उसे उसे अपने किराये के मकान में बुलाया और वहाँ जबरदस्ती उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाये

Whatsapp Channel Join

दोपहर करीब डेढ़ बजे का समय होगा, जब तस्वर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। हालांकि लड़की ने उसे यह भी कहा कि वह यह सब शादी के बाद होगा। लेकिन तस्वर ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह 2-3 दिन तक उसे शादी करने का झांसा देकर टालता रहा।

फिर अब उसने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उससे निकाह नहीं करेगा। इसी डर की वजह किशोरी ने किसी को कुछ नही बताया।