प्रदेश के नेताओं में राजनीति के साथ-साथ जनता को कभी-कभार मजाक की स्थिति भी देखने मिलती है। जिसमें कई बार मंच पर भी नेताओं द्वारा कुछ ऐसी बात कह दी जाती है कि सभा में मौजूद जनता बुदबुदाने पर मजबूर हो जाती है, तो कभी कार्यालय में भी कार्यकताओं व समर्थकों के साथ मजाक करते हुए नजर आने लगते है।
ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला जब प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी ही जेजेपी पार्टी के समर्थक से हारते हुए नजर आए। बता दें कि चंडीगढ़ आवास पर स्थित कार्यालय में डिप्टी सीएम व समर्थक के बीच पुशअप की शर्त लगी थी और शर्त लगते ही दोनों ने पुशअप लगाने शुरू कर दिए।
इस दौरान डिप्टी सीएम केवल 3 पुशअप ही लगा पाए और पुशअप लगा रहे समर्थक से कहने लगे एक बात तो बता, इसके हाथ तो फोल्ड नहीं हो रहे हैं। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य समर्थक भी जमकर हंसने लगे। दरअसल हरियाणा के डिप्टी सीएम चंडीगढ़ में मानसून सत्र के बाद अपने सरकारी आवास पर थे।
जहां उनसे मिलने उनके गांव का एक शख्स पहुंचा। समर्थक ने कुर्ता पजामा पहना हुआ था और सिर पर देसी पगड़ी पहनी हुई थी। ग्रामीण के साथ ही हरियाणा के डिप्टी सीएम घर पर ही पुश-अप करने लगे। दोनों ने कुछ देर तक पुश-अप किए। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

