अफसर वोटों की चोरी करा रहे हम छोड़ेंगे नहीं चाहे वो रिटायर हो जाएं 17

हरियाणा में दोस्त ने की दोस्त की हत्या आरोपी के कमरे में खून से लथपथ से मिला शव

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ करनाल के घरौंडा में युवक की हत्या, आरोपी उसका दोस्त निकला

➤ आरोपी मोनू हलवाई के कमरे से मिला शव

➤ दोनों दोस्त थे, नशे और आपसी कहासुनी बन सकती है वजह

Whatsapp Channel Join

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा कस्बे की अनोखा कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव खून से लथपथ हालत में आरोपी मोनू के कमरे से बरामद किया गया है, जो पेशे से हलवाई है। मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक और आरोपी मोनू आपस में दोस्त थे और साथ में हलवाई का काम करते थे। दोनों में लंबे समय से जान-पहचान थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी मोनू नशे का आदी था और अक्सर उसका झगड़ा भी होता रहता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी विवाद या नशे की हालत में झगड़े के बाद यह हत्या हुई है

स्थानीय लोगों ने जब कमरे से खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। कॉलोनी में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।