Copy of Copy of Copy of Copy of IIT बॉम्बे में छात्र ने Hostel की छत से लगाई छलांग मौत 3

हरियाणा के युवक की कार में जलकर मौत, दो बच्‍चों का था पिता

हरियाणा की बड़ी खबर

कार में लगी आग से जलकर मौत
पानीपत के पूठर गांव का था रहने वाला विपेंद्र
पीजीआई खानपुर में था क्लर्क, दो बच्चों का था पिता


दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा के पानीपत जिले के गांव पूठर निवासी विपेंद्र की कार में जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब विपेंद्र अपनी कार से कहीं जा रहा था और अचानक कार डिवाइडर से टकराकर उसमें आग लग गई। विपेंद्र (33) कार चला रहा था, जबकि उसके साथ बगल की सीट पर बैठा जगबीर, गांव इशराना निवासी, हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसा इतना भयावह था कि कार के अंदर बैठे विपेंद्र को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह पूरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। विपेंद्र, पीजीआई खानपुर में क्लर्क पद पर तैनात था। उसके परिवार में पत्नी सोनिया, एक बेटा और एक बेटी है। हादसे की खबर मिलते ही गांव पूठर में मातम पसर गया। हर कोई इस असमय मृत्यु से स्तब्ध है।

Whatsapp Channel Join

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि हादसे की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार में आग डिवाइडर से टकराने के बाद लगी या फिर कोई तकनीकी खराबी इसकी वजह बनी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।