weather 46

हरियाणा में तेज़ रफ़्तार i20 कार ने पिक अप को मारी टक्कर, कार में मिला नशे का सामान

हरियाणा हिसार

➤हिसार में पिकअप और आई-20 कार की टक्कर
➤हादसे में 10 लोग बाल-बाल बचे, कार सवार फरार
➤कार में शराब, सिगरेट और नशे का सामान मिला

हिसार के सेक्टर 1-4 इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार आई-20 कार और बोलेरो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो पिकअप में सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार में सवार 4 युवक मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आई-20 कार बहुत तेज रफ्तार में थी और शहर के बाहर से आ रही कबाड़ से भरी पिकअप को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई।

बोलेरो सवार सिरसा के ऐलनाबाद से हिसार कबाड़ लेकर आ रहे थे और रास्ते में गुजराती ढाबे पर खाना खाने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 1-4 के पास पहुंचे, महम नंबर की तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी।

Whatsapp Channel Join

हादसे के बाद बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की हालत भी बेहद खराब थी। जांच में कार के अंदर सिगरेट, शराब की बोतलें, पानी की बोतल, नमकीन और माचिस मिली। बोलेरो ड्राइवर ने दावा किया कि कार सवार युवक नशे में धुत थे और कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

पुलिस ने डायल-112 से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कार के दस्तावेज जब्त कर लिए। कार महम में रजिस्टर्ड है और इसे महज 8 महीने पहले खरीदा गया था। यह केस एचटीएम थाने को सौंपा गया है और पुलिस अब गाड़ी नंबर और दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस द्वारा कार सवार युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।