हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 5

दिल्ली-सिरसा फोरलेन के लांधड़ी टोल प्लाजा में एक एक माह का सफर फ्री, जानें वजह

हरियाणा की बड़ी खबर

हिसार के लांधड़ी टोल प्लाजा को हादसे के बाद एक महीने के लिए फ्री किया गया
बेकाबू डंपर के टकराने से लगी आग में सभी 10 टोल बूथ और उपकरण जल गए
एनएचएआई मरम्मत पूरी होने तक टोल से कोई शुल्क नहीं वसूलेगा


हरियाणा के हिसार में दिल्ली-सिरसा फोरलेन हाईवे पर बने लांधड़ी टोल प्लाजा को एक भीषण हादसे के बाद पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। अब यहां से गुजरने वाले वाहनों से एक महीने तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ, जब सिरसा साइड से आ रहा एक बेकाबू डंपर सीधे टोल बूथ से टकरा गया।

ezgifcom resize 2025 08 11t2017122941754923765 1754998646


तेज रफ्तार में आ रहे डंपर का संतुलन बिगड़ते ही वह बूथ से टकराया, जिससे डंपर में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि टोल प्लाजा के सभी 10 बूथ, उनकी वायरिंग और उपकरण जलकर खाक हो गए। यहां तक कि ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल गए। हादसे के दौरान टोल कर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई और डंपर ड्राइवर को भी आग से बाहर निकाल लिया।

Whatsapp Channel Join


डंपर ड्राइवर की पहचान गांव दुर्जनपुर निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई, जिसे हल्की चोटें आईं और अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टोल कर्मी राम कुमार ने बताया कि हादसे में टोल को करोड़ों का नुकसान हुआ है और कम से कम एक महीने तक टोल बंद रहेगा। एनएचएआई के अधिकारी मरम्मत कार्य और नए उपकरण लगने के बाद ही टोल संचालन शुरू करेंगे। टोल मैनेजर ने बताया कि यहां रोजाना लगभग 6500 वाहन गुजरते हैं।

अन्य टोल कर्मियों ने बताया कि हादसे के समय ऐसा लग रहा था जैसे ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से वह बेकाबू होकर टोल पर टकरा गया। हादसे के बाद टोल को तुरंत फ्री कर दिया गया था।