Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 25

हरियाणा में नगर पालिका अध्यक्ष 2.27 लाख की रिश्वत रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा की बड़ी खबर


➤ नगर पालिका अध्यक्ष पर कमीशन मांगने का आरोप
➤ एंटी करप्शन विजिलेंस ने निजी कार्यालय पर रेड कर किया गिरफ्तार
➤ ठेकेदार से 2.27 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए


हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने जुलाना नगर पालिका अध्यक्ष संजय जांगड़ा के निजी कार्यालय पर छापा मारते हुए उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करवाने वाले एक ठेकेदार से भुगतान करने के बदले में कमीशन की मांग की जा रही थी। इसी मामले में विजिलेंस को शिकायत मिली थी और ट्रैप की योजना बनाई गई।

डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता ठेकेदार नगर पालिका में किए गए कार्यों का बिल पास कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से मिला। इस दौरान अध्यक्ष ने भुगतान करवाने की एवज में 2.27 लाख रुपए की मांग की। ठेकेदार ने यह जानकारी विजिलेंस टीम को दी। इसके बाद विजिलेंस ने योजना बनाकर नगर पालिका अध्यक्ष को उनके निजी कार्यालय में रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।

Whatsapp Channel Join

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने मौके से रकम भी बरामद की है और आरोपी अध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोग इस मामले को नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला मान रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क का सबूत बताया है।

जुलाना शहर में चर्चा है कि लंबे समय से विकास कार्यों में अनियमितताएं और कमीशनखोरी के आरोप लगते रहे हैं। अब विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद न केवल नगर पालिका प्रशासन बल्कि सरकार पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में भ्रष्टाचार पनप रहा है।