weather 53 2

पहली शादी टूटने के बाद कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर बंधेंगे विवाह सूत्र में

Breaking News Himachal Pardesh

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा का विषय मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विवाह है। जानकारी के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस विवाह में उनकी जीवनसंगिनी पंजाब की अमरीन कौर होंगी।

weather 53 1

हाल ही में एक विवाह निमंत्रण कार्ड सामने आया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर के नाम स्पष्ट रूप से लिखे हुए हैं। कार्ड के वायरल होने के बाद से ही यह खबर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जोर पकड़ रही है।

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री हैं और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। उनका राजनीतिक करियर लंबे समय से सुर्खियों में रहा है और वे कांग्रेस पार्टी में एक अहम चेहरा माने जाते हैं।

Whatsapp Channel Join

उनके विवाह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्सुकता साफ झलक रही है। विवाह चंडीगढ़ में होने की संभावना जताई जा रही है और इस मौके पर प्रदेश एवं पंजाब के कई बड़े राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना भी है।

WhatsApp Image 2025 08 18 at 14.06.01