weather 16 4

BREAKING: नाले में मिला युवक का अर्धनग्न शव

Breaking News हरियाणा

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे मंगलवार सुबह एक नाले में अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25-26 साल बताई जा रही है। शव पर केवल अंडरगारमेंट था और ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था।

सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने नाले में शव तैरता देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की ईवीआर टीम और बजघेड़ा थाना की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाल लिया और जांच शुरू कर दी।

Whatsapp Channel Join

image 116

बजघेड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर त्रिलोक ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव मिलने की सूचना आसपास की कॉलोनियों में भी भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के चोट या निशान नहीं मिले हैं। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभावना जताई जा रही है कि वह पैदल जा रहा था और बारिश के चलते पैर फिसलकर नाले में गिर गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।