weather 68

MLA सुरजेवाला ने घेरा सरकार को, कहा यहां का बस स्टैंड खटारा बसों का डंपिंग यार्ड

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

➤कैथल में रोडवेज डिपो में नई बसों की बजाय पुरानी बसें भेजी गईं
➤प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सवाल उठाए
➤हर जिले में कांग्रेस का कार्यालय बनाने की योजना

हरियाणा के कैथल जिले में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने जिले से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कैथल के रोडवेज डिपो को खटारा बसों का डंपिंग यार्ड बना दिया है। नए बीएस-6 बसों के आने के बावजूद, उन्हें कुछ ही समय में रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी और अन्य एनसीआर जिलों में भेज दिया गया और उनके स्थान पर पुराने बीएस-3 और बीएस-4 बसें लगाई गईं, जो खटारा और असुविधाजनक हैं। सुरजेवाला ने बताया कि नई बसों को लगाने का कोई निश्चित समय नहीं बताया गया।

सुरजेवाला ने प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना चार से पांच हत्याएं हो रही हैं, साथ ही यौन शोषण और किडनैपिंग जैसी घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था को सही बता रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कैथल में उनके संज्ञान में कई प्रकार के घोटाले हैं, जिनका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस के भविष्य की योजनाओं के बारे में आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हर जिले में पार्टी का भव्य कार्यालय बनाया जाएगा, ताकि जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता का ठिकाना एक प्रकार से कांग्रेस का कार्यालय ही माना जाता है।

सुरजेवाला शनिवार को किसान भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मानसून सत्र में कैथल से जुड़े मुद्दों पर विशेष प्रश्न उठाए और अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगे।