ओमप्रकाश चौटाला: इस नेता ने 87 की उम्र में किया ऐसा काम जो दूसरों के लिए सोचना भी मुश्किल है

हरियाणा की शान

पूर्व उप-प्रधानमंत्री और दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे देवीलाल के बेटे ओमप्रकाश चैाटाला का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले के चैाटाला गांव में हुआ था।

कितने पढ़े लिखे हैं ओमप्रकाश चौटाला?

अपने पिता के जेल जाने की वजह से ओमप्रकाश चैाटाला को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और इस बात का मलाल उन्हें हमेशा रहा। जेबीटी भर्ती घोटाले की सजा के दौरान तिहाड़ जेल में रहते हुए उन्होंने अपना टाइम वेस्ट न करने और पढ़ाई पूरी करने का निर्णय लिया।

Whatsapp Channel Join

ओम प्रकाश चौटाला ने 87 वर्ष की उम्र में अपना वह सपना पूरा किया जो बचपन में अधूरा रह गया था। इस उम्र में वह 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठे और उसे पास भी किया। कहा जाता है कि बाॅलीवुड फिल्म ‘दसवीं’ ओमप्रकाश चैाटाला की जिंदगी से जुड़ी इसी घटना से प्रभावित है।

WhatsApp Image 2022 05 10 at 1 7

ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में कौन-कौन है?

ओमप्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल भारत के उप-प्रधानमंत्री और दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। ओमप्रकाश चौटाला की मां का नाम हरकी देवी था। ओम प्रकाश चौटाला की की पत्नी स्नेह लता का 2019 में निधन हो गया। ओमप्रकाश के दो बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला और एक बेटी अंजलि है।

ओमप्रकाश चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री कब बने?

ओमप्रकाश 1970 में पहली बार हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1987 से 1990 तक राज्य सभा के सदस्य और 1990 से 1991 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। ओमप्रकाश ने 1996 में विधानसभा चुनाव में 1 सीट जीती और हरियाणा विकास पार्टी की सरकार बनने के बाद विपक्ष के नेता बने। उन्होंने 1998 में पार्टी का नाम बदलकर ‘इंडियन नेशनल लोकदल’ कर दिया।

राज्य विधानसभा चुनाव-1999 में बीजेपी के सपोर्ट से ओमप्रकाश एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। इनेलो ने सन् 2000 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया और ओमप्रकाश चैाटाला पांचवीं बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।

2005 और 2009 के चुनाव में इनेलो सरकार बनाने में असफल रही लेकिन, चौटाला ने अपनी सीट बरकरार रखी। ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक करियर 2013 में खत्म हो गया जब उन्हें जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा सुनाई गई।

जन्म1 जनवरी 1935, गांव चोटाला, हरियाणा
शिक्षा12वीं
पेशाराजनीतिज्ञ
माताहरकी देवी
पिताचौधरी देवीलाल चोटाला
भाईरंजीत सिंह चौटाला
प्रताप सिंह चौटाला
जगदीश कुमार चौटाला
बहनशांति देवी
पत्नीस्नेह लता
बेटेअजय सिंह
अभय सिंह
बेटीसुनीता चौटाला