‘लव सेक्स और धोखा’ में आदर्श की भूमिका निभाने वाले राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन अभिनेता माने जाते हैं।इनका असली नाम राजकुमार यादव है लेकिन, अपनी मां के कहने पर इन्होंने अपना नाम राजकुमार राव रख लिया।
राजकुमार हरियाणा के गुरुग्राम में एक मिडिल क्लास यादव परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने 2016 में अपनी मां और 2019 में अपने पिता को खो दिया। पुणे के फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोर्स करने के बाद राजकुमार ने फिल्मों में में ब्रेक पाने की बहुत कोशिश की लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली।
फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में उनकी भूमिका से प्रभावित हो एकता कपूर ने उन्हें हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ में मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया। उसके बाद राजकुमार ने क्वीन, बरेली की बर्फी, बायोपिक, अलीगढ़ जैसी कई सफल फिल्मों में अहम किरदार निभाया। उनकी सबसे फेमस और लोगों की पसंदीदा फिल्म हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ मानी जाती है।
15 नवंबर 2021 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल (अभिनेत्री) के साथ विवाह रचाया। आज राजकुमार राव एक सफल अभिनेता माने जाते हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आकर्षक चेहरा, लंबा कद और अट्रैक्टिव फिगर को सफलता की गारंटी माना जाता है। राजकुमार राव में भले ही इन चीजों की कमी है लेकिन, उनके टैलेंट ने उन्हें बाॅलीवुड के सफल अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया है।
| जन्म | 31 अगस्त 1984 गुरुग्राम, हरियाणा |
| माता | कमलेश यादव |
| पिता | सत्य प्रकाश यादव |
| पत्नी | पत्रलेखा पॉल (अभिनेत्री) |
| पेशा | अभिनेता |
| शिक्षा | ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुरुग्रामफिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया,पुणेदिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली |

