bjp kaidar base party hai apne karyekartao ke balbute per dunia ki sabse badi party krishan chokkar

भाजपा कैडर बेस पार्टी है, अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : Krishan Chokkar

पानीपत

समालखा, (अशोक शर्मा) : बीडीपीओ कार्यालय परिसर में भाजपा चुलकाना धाम मंडल की एक अहम बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर का मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगडा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कृष्ण छौक्कर ने आने वाले 9-10 सितंबर को प्रशिक्षण लेकर मंडल से जाने वाले 10 विस्तारको को उनकी भूमिका प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया।

भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि चुलकाना धाम मंडल से 10 कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में प्रशिक्षण लेकर दूसरे जिले में जाएंगे और पार्टी जो भी जिम्मेवारी लगाएगी, उसका पूर्ण करके आएंगे। मंडल अध्यक्ष ने बताया भूषण नंबरदार मंडल महामंत्री, अशोक शर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, आशा खारी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर दत्त शर्मा को किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया।
ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चेयरमैन अंकुश चोपड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप छौक्कर, मंडल उपाध्यक्ष नरेश छौक्कर, जितेंद्र किवाना, रविकांत शर्मा, राजेंद्र देशवाल, सतपाल भारती, करण सिंह छौक्कर, दिनेश छदिया, पवन ढिंढार, प्रेम सरपंच, नफीस सरपंच सूरजमल गोस्वामी, अनूप सैनी, राकेश जांगड़ा, सत्यनारायण महावटी, सुरेंद्र छौक्कर, सतवंत सिंह, मेहरबान अली, फेरू राम पांचाल, महेंद्र कश्यप, सुरेश छौक्कर आदि मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join