🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹 दिनांक : 3 सितम्बर 2023🌷
🌹 दिन – रविवार🌷
🌹 विक्रम संवत – 2080🌷
🌹 शक संवत – 1945🌷
🌹 अयन – दक्षिणायन🌷
🌹 ऋतु – वर्षा ॠतु🌷
🌹 मास – श्रावण🌷
🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷
🌹 तिथि – चतुर्थी🌷
🌹 नक्षत्र – रेवती🌷
🌹 योग – वृद्वा🌷
🌹 सूर्योदय – सुबह 6:03 पर🌷
🌹 सूर्यास्त – शाम 6:38 पर🌷
🌹 प्रथम करण – बावा🌷
🌹 द्वितीय करण – बालवा🌷
🌹 दिशाशूल- दक्षिण🌷
🌹 चंद्रराशि – मीन🌷
🌹 सूर्यराशि – सिंह🌷
🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग की जरूरत :
पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए, क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇नक्षत्र :
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇योग :
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇करण :
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग क्या है
पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व
प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आप एक्टिव रहेंगे। आप जरूरी काम को समय से पूरा कर लेंगे, करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज दूसरों के सामने अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा, किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है।

🎍वृष राशि : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा, किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग खेलकूद में रुचि रखते हैं, आज उन्हें किसी फेमस एकेडमी से जुड़ने का ऑफर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा, इस राशि के अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आएगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे।

🎍मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग हैं। अपने बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कारीबी लोगों के साथ सबंधों में सुधार होने के योग है, जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है, बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, दोस्तों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। कोई दोस्त धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है, ऑफिस में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च हो सकता है। सोचे हुए काम अचानक पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं।

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा, ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है, आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं, घर-परिवार के क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के मामलों में अनदेखा करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है।

🎍कन्या राशि : (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आप को उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जाएगा। अचानक धन लाभ होगा, इस राशि के लोग अपने परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, दोस्तों की मदद मिलेगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ होगा।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है, कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा, कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं।

🎍वृश्चिक राशि : (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे, सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है, करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें।

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

आपका दिन उत्तम रहेगा, आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ दिलाएंगे। जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे, आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी, किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा, व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है, आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)

आपका दिन शानदार रहेगा, इस राशि के स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, आपको कई नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे।

🎍मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं, आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

🎍 (पं. देवनारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य, पानीपत) 🎍
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

